हमीरपुर: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय क्विज शो’कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC)का 16 वां सीजन आ गया है। इस शो के नाम पर ऑनलाइन ठगी भी होती है। ठगी का यह तरीका नया नहीं है। फिर अंजान लोग ठगे जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। उससे ‘कौन बनेगा करोड़पति’में इनाम जीतने का झांसा देकर चूना लगाया गय। पीड़ित को भरोसा दिलाया गया कि उसने नेक्सन कार जीती है और उससे धोखाधड़ी की गई।

स्कैम की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित को एक संदिग्ध वेब लिंक मिला। इसमें दावा किया गया था कि वह KBC कॉन्टेस्ट का हिस्सा है। लिंक पर क्लिक करने और कई सवालों के जवाब देने के बाद उसे बताया गया कि उसने नेक्सन कार जीती है। इसके बाद स्कैमर्स ने उससे कार के बजाय 8.5 लाख रुपये नकद देने विकल्प दिया। इस नकद पुरस्कार को क्लेम करने के लिए, उन्होंने 1,200 रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस मांगा, जिसे पीड़ित ने तुरंत ट्रांसफर कर दिया।

ALSO READ: ‘Cyber Safe Uttar Pradesh’ से जुड़ें: 17 अक्टूबर, 2024 को लखनऊ में FCRF का कार्यक्रम अटेंड करें

ठगों ने कई लेन-देन के माध्यम से अतिरिक्त भुगतान की मांग जारी रखी। उस व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। धोखाधड़ी के जानकारी होने पर पीड़ित ने स्थानीय साइबर पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना दी। इसकी शिकायत के बाद अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई की। स्कैम से जुड़े कई बैंक खातों को फ्रीज करने और 2 लाख रुपये को होल्ड पर रखने में कामयाब रहे।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि केबीसी में एंट्री के नाम पर सुनार की दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बैंक खाते फ्रीज करके 2 लाख रुपये रिकवर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने फेसबुक पर केबीसी का फर्जी लिंक मिलने के बाद भी पैसे भेजना जारी रखा, उसे लगा कि उसने नेक्सन कार जीत ली है। मामला अब साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि वे ऐसे स्कैम के प्रति सतर्क रहें और ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने से पहले उनकी प्रामाणिकता की जांच कर लें।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube